राजगंज इंटर कॉलेज की व्याख्याता स्वाती राय डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज इंटर कॉलेज की अर्थशास्त्र विषय की व्याख्याता स्वाती राय को विनोबा भावे विश्विद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग से डॉक्टरेट की उपाधि मिली है। शनिवार को राजगंज इंटर कॉलेज परिसर में समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।
उनका विषय झारखंड के उत्तरी छोटा नागपुर डिवीजन में शिक्षा के ग्रामीण और शहरी रुझानों का तुलनात्मक अध्ययन: महिला सशक्तिकरण पर महिला शिक्षा का प्रभाव रहा।
डॉ सोमक विश्वास असिस्टेंट प्रोफेसर संत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग के निर्देशन में उनका शोध कार्य पूरा हुआ।
इस कीर्तिमान पर कॉलेज के प्राचार्य संजीत कुमार महतो ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामना दी।
इस समारोह में कॉमर्स के व्याख्याता सोमनाथ केशरी ने कहा उनकी कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत इतनी बड़ा मुकाम हासिल किया है।
आशा है कि इसका लाभ कॉलेज के बच्चों को भी मिलेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक डॉ इरफान अहमद, सुनीता टोप्पो,स्मिता कुमारी शबनम परवीन ने संबोधित करते हुए उन्हें शुभकामना दी
इस कार्यक्रम में वाणिज्य के बसंत कुमार महतो, संजय कुमार, हीरालाल महतो, भुनेश्वर महतो, राजेश मल्लाह, दुर्योधन महतो, डिंपी कुमारी, नंदकिशोर महतो, बेलनाथ सोरेन, प्रदीप कुमार, नमिता कुमारी, योगेंद्र प्रसाद , सहित पूरा कॉलेज परिवार मौजूद रहे।