
राजदाह धाम नदी में डूबने से छात्र की मौत
डीजे न्यूज, सरिया(गिरिडीह) : राजदाह धाम नदी में सरिया के चोधरीडीह निवासी शेखर मोदी उम्र 16 वर्ष अपने परिजनों के साथ नहाने पहुंचा था। परिजन नदी से नहाकर बाहर निकल गए, जबकि शेखर लगभग 10 फीट गहरे पानी में चला गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन शुरू की। इसके बाद लगभग 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद राजदाह कमेटी के लोगों के प्रयास से शव को तीन घंटे बाद बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना सरिया थाना को दी गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु ले गई। इस घटनाक्रम से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
परिवार पर दुखों का पहाड़
शेखर की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोग शोक में डूबे हुए हैं। इलाके में इस घटना के बाद शोक की लहर है।