

























































राजद का आरोप: भाजपा ने लूटा झारखंड, अब रोजगार व सरकार गिराने की साजिश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नए परिषदन भवन में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद लंबे समय तक भाजपा ने सत्ता में रहकर खनिज, जंगल और संसाधनों का दोहन किया।
उन्होंने दावा किया कि आज झारखंड देश का वह राज्य है, जहाँ सबसे अधिक नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है, जिससे भाजपा बौखला गई है और झूठ फैलाने का काम कर रही है।
राजनीतिक हालात पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार पूरी मजबूती से चल रही है। भाजपा सिर्फ साजिश और अफवाह के जरिए सरकार अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि पेसा कानून लागू कर राज्य सरकार ने ऐतिहासिक पहल की है और निकाय चुनाव में राजद मजबूती से लड़ाई लड़ेगी।



