रैयत विस्थापितों को उनका हक और अधिकार दिलाएंगे : खीरू महतो 

Advertisements

रैयत विस्थापितों को उनका हक और अधिकार दिलाएंगे : खीरू महतो 

आउटसोर्सिंग परियोजना के खिलाफ रैयतों का आक्रोश, खीरू महतो ने दिलाया न्याय का भरोसा

डीजे न्यूज, रामगढ़: सीसीएल की K.B.P M.D.O आउटसोर्सिंग परियोजना के विरोध में सर्वदलीय विस्थापित संघर्ष समिति के नेतृत्व में विस्थापित रैयतों ने एक विशाल आक्रोश सभा का आयोजन किया। सभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), जनता दल यूनाइटेड (JDU),आजसू, भाकपा माले सहित कई अन्य दलों ने एकजुटता दिखाई।

सभा के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यसभा सदस्य खीरू महतो का बुके और शॉल देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजलाल महतो ने की।

अपने संबोधन में सांसद खीरू महतो ने कहा कि रैयत विस्थापितों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुआवजा, नौकरी और अन्य सुविधाओं की मांग को वह राज्यसभा में उठाएंगे।

उन्होंने कहा, “विस्थापितों को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है, इसलिए वे आंदोलन के लिए विवश हैं। मैं सदन में उनकी आवाज बुलंद करूंगा और न्याय सुनिश्चित करूंगा।”

सभा में उपस्थित विभिन्न दलों के नेताओं ने आउटसोर्सिंग परियोजना का विरोध किया और एक स्वर में कहा कि जब तक रैयतों को उनका हक नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top