Advertisements




रैली की सफलता को बैठक

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): मुकुंदा में शुक्रवार को कुर्मी समाज की बैठक हुई। कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति तथा कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 2 दिसंबर को प्रस्तावित रैली एवं 11 जनवरी को रांची की महारैली को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुक्तेश्वर महतो, राजेश महतो, राजू महतो, उमाशंकर महतो, अजय महतो, अशोक महतो आदि थे।



