पुरुलिया-आनन्द विहार टर्मिनल (दिल्ली) एक्सप्रेस का शुभारंभ पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिखाई हरी झंडी

Advertisements

पुरुलिया-आनन्द विहार टर्मिनल (दिल्ली) एक्सप्रेस का शुभारंभ

पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिखाई हरी झंडी

डीजे न्यूज धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पुरुलिया-आनन्द विहार टर्मिनल (दिल्ली) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सांसद काली चरण सिंह बरवाडीह स्टेशन पर,  सांसद विष्णु दयाल राम डाल्टनगंज स्टेशन पर तथा विधायक प्रकाश राम टोरी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 04020 पुरुलिया-आनंद विहार स्पेशल के आगमन के अवसर पर उपस्थित थे। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अन्य आगंतुक अतिथि, मंडल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top