जिला में शुरू हुआ पल्स पोलियों अभियान

0

डीजेन्यूज डेस्क : पल्स पोलियों अभियान के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु रविवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र, चैताडीह परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राहुल कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर व एक बच्चे को पोलियों की खुराक पिला कर की।
बताया गया कि आभियान में कोविड-19 मानकों का अनुपालन करते हुए बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी । अभियान की शुरुआत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि 27 फरवरी को बूथ स्तर पर 0-5 साल के बच्चों को पोलियों का खुराक पिलाया जाएगा तथा 28 फरवरी एवं 01 मार्च को घर-घर जाकर पल्स पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियों अभियान के सफल संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इसके अलावा पल्स पोलियों अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित कराया जा रहा है।
उपायुक्त ने किया जिलेवासियों से अपील…
उक्त कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले में कुल 4,92,063 की संख्या में बच्चे है। जिन्हें पोलियो की खुराक दी जानी है। सभी बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। इस हेतु जिले में कुल 2535 बूथ चिन्हित किए गए हैं। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उनकी जिम्मेवारी सौंपी गई है। आज बूथ स्तर पर ही बच्चों को खुराक दी जाएगी। इसके पश्चात अगले दिन घर-घर जाकर खुराक पिलाई जाएगी। इसमे सबसे अहम इस बार वैक्सीन पिलाने वाले बूथ पर तैनात कर्मियों द्वारा बच्चों को छुए बिना पल्स पोलियो खुराक पिलाना है।

उक्त कार्यक्रम में सिविल सर्जन ने बताया कि आज से पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ जिले भर में किया गया है। जिले भर में पल्स पोलियों अभियान को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित को उनकी जिम्मेवारी सौंपी गई है। तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। उक्त अभियान में सभी ग्रामीणों का सहयोग अपेक्षित रहेगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियों अभियान के सफल संचालन को लेकर जिले भर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ताकि लक्ष्य के अनुरूप सभी बच्चों को पल्स पोलियो से अच्छादित किया जा सके।

अभियान में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ सिद्धार्थ सान्याल, डीपीएम, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला सहिया समन्वयक व अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *