Advertisements




पुलिस-पब्लिक जनसहयोग समिति के पदाधिकारी पहुंचे सिंदूरपुर
सड़क हादसे में मृत छात्र के परिजनों से मिले, आर्थिक सहयोग दिया
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बीते दिनों सड़क हादसे में सिंदूरपुर निवासी छात्र अंबर रजक की मौत हो गई थी। शनिवार को बलियापुर पुलिस- पब्लिक जन सहयोग समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सिंदूरपुर स्थित मृतक के आवास पहुंचे। मृतक के पिता रंजू रजक एवं माता बसंती देवी से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया तथा परिजनों को ढाढस बंधाया। समिति की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
मौके पर बलियापुर के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, बेंगू ठाकुर, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया दिलीप महतो, संजय गोराय, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, दिनेश सिंह, देवाशीष पांडे, स्वप्न कुमार महतो आदि थे।



