पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल 12 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, मिली नई जिम्मेदारी

Advertisements

पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल

12 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, मिली नई जिम्मेदारी

डीजे न्यूज, धनबाद:  गुरुवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने आदेश जारी करते हुए बैंक मोड़, निरसा, कतरास, तोपचांची, चिरकुंडा, ट्रैफिक और सिंदरी समेत कई थानों के प्रभारी बदल दिए।

जारी आदेश के अनुसार कुल 12 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले इस प्रकार किए गए हैं:

प्रवीण कुमार – बैंक मोड़ थाना प्रभारी से कतरास थाना प्रभारी

असीत कुमार सिंह – कतरास थाना प्रभारी से बैंक मोड़ थाना प्रभारी

अजीत भारती – तोपचांची थाना प्रभारी से निरसा थाना प्रभारी

अनिल शर्मा – निरसा थाना प्रभारी से जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर

आशुतोष कुमार – जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर से चिरकुंडा थाना प्रभारी

रामजी राय – चिरकुंडा थाना प्रभारी से साइबर पुलिस स्टेशन

लव कुमार – ट्रैफिक थाना प्रभारी से तोपचांची थाना प्रभारी

संजय कुमार – सिंदरी थाना प्रभारी से कोर्ट सिक्योरिटी

राजेश कुमार – अभियोजन कोषांग से सिंदरी थाना प्रभारी

मो. रूस्तम – कोर्ट सिक्योरिटी से कतरास पुलिस अंचल

मुकेश कुमार – कतरास पुलिस अंचल से अभियोजन कोषांग

जय प्रकाश – साइबर थाना से ट्रैफिक थाना प्रभारी

प्रशासनिक सुधार और बेहतर कानून व्यवस्था पर फोकस

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। खासकर बैंक मोड़, कतरास और निरसा जैसे संवेदनशील इलाकों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top