पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरहुल पर्व ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों की धुन पर झूमे पुलिस अधिकारी और जवान

Advertisements

पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरहुल पर्व

ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों की धुन पर झूमे पुलिस अधिकारी और जवान

डीजे न्यूज, धनबाद: पुलिस लाइन स्थित पुलिस केंद्र में आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व सरहुल को पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक, डीएसपी साइबर समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने भाग लेकर जिले में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजा के बाद पूरे परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों की मधुर धुन पर पुलिस अधिकारी और जवान झूमते नजर आए। सरहुल पर्व के इस आयोजन में आदिवासी संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे वातावरण और भी जीवंत हो उठा।

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन पुलिस बल के बीच आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। साथ ही यह पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को सरहुल की शुभकामनाएं दीं और मिलकर इस पारंपरिक पर्व की खुशियां साझा कीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top