पुलिस के हत्थे चढ़ा दो साइबर अपराधी

Advertisements

पुलिस के हत्थे चढ़ा दो साइबर अपराधी
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद):  मनियाडीह पुलिस ने चरकखुर्द गांव के पास स्थित एक तालाब के किनारे बैठकर साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे संजय कुमार मंडल एवं विष्णु मंडल को पकड़ा। शनिवार को पुलिस ने दोनों अपराधी को अदालत ले ग ई, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। डीएसपी डीएन बंका ने टुंडी थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा की शुक्रवार को मनियाडीह थाना अन्तर्गत चरकखुर्द के पास स्थित एक तालाब के बगल में बैठ कर कई स्थानीय लड़के साइबर ठगी का काम कर रहा है। इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी  को देते हुए मनियाडीह थाना स्तर पर एक छापामारी दल गठित कर बताये गये स्थान पर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में साइबर ठगी करते हुए संजय कुमार मंडल उम्र करीब 24 वर्ष एवं विष्णु मंडल उर्फ झरी मंडल उम्र करीब 20 वर्ष, (दोनों चरकखुर्द थाना मनियाडीह) को साइबर अपराध करते हुए पकड़ा गया, जबकि मण्टु मंडल, चन्दन मंडल, विवेक मंडल, तुलसी मंडल, चिन्तामणी मंडल मौके से भाग निकले। पकड़ाये गये दोनों व्यक्ति के पास से एक एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है। जिसमें साइबर अपराध से संबन्धित एपीके एवं सीएसभी फाइल सहित अन्य साक्ष्य प्राप्त हुआ है। घटना के संदर्भ में मनियाडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की ग ई। प्रेसवार्ता में इंस्पेक्टर साजिद हुसैन एवं मनियाडीह थाना प्रभारी शिवकुमार उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top