पुल निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोग आक्रोशित

Advertisements

पुल निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोग आक्रोशित

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड के मंडरो पंचायत स्थित बिरगड्डी और बड़की टांड गांव को जोड़ने वाले पुल निर्माण में अनियमितता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में छड़ सही से नहीं लगाया जा रहा है और सीमेंट की मात्रा भी कम दी जा रही है, जिससे पुल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने इस अनियमितता की शिकायत पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्यों से की। शिकायत के बाद मंडरो पंचायत के मुखिया पति ब्रजकिशोर टुडु और वार्ड सदस्य फुलचंद मरांडी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भी निर्माण कार्य में गड़बड़ी की बात स्वीकार की और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द सुधार का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोग नाराज

ग्रामीणों का कहना है कि पीरटांड़ क्षेत्र वर्षों से उपेक्षित रहा है और जब कोई विकास कार्य शुरू होता है, तो उसमें अनियमितता और भ्रष्टाचार देखने को मिलता है। इससे पहले हरलाडीह पंचायत में भी पुल निर्माण में अनियमितता के चलते ढलाई गिरने का मामला सामने आया था।

मुखिया पति ब्रजकिशोर टुडु ने कहा, “यह बेहद गंभीर मामला है। हम इस बारे में उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जा सके।”

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है ताकि पुल निर्माण का कार्य सही तरीके से पूरा हो और लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top