



पुण्यतिथि पर याद किए गए मजदूर नेता सर्वदेव

मजदूर हित में हमेशा संघर्षशील रहे सर्वदेव: संजय सिंह
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): टाटा सिजुआ कोलियरी परिसर स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में गुरुवार को
श्रमिक नेता दिवंगत सर्वदेव यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। टाटा अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी व कर्मियों ने दिवंगत के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने दिवंगत सर्वदेव के द्वारा मजदूर हित में उठाए गए कदमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा मजदूरों के लिए संघर्ष किया। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। श्रद्धांजलि देने वालों में कोलीयरी हेड संजीव कुमार ठाकुर, यूनियन के शाखा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मैनेजर सेफ्टी विजय पाण्डेय, मैनेजर एचआरएम पार्थ सारथी, पूर्व सचिव नीलकंठ नारायण महतो, अजय कुमार राय, पंचम कुमार सिंह, सुबोध कुमार, अनवर हुसैन, अमर नाथ झा, विजय साव, नारायण यादव, राजेंद्र पासी, रामानंद राम, रंजीत पासवान आदि उपस्थित रहे।



