पुण्यतिथि पर याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी देवमुनि

Advertisements

पुण्यतिथि पर याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी देवमुनि

डीजे न्यूज, धनबाद: केंदुआडीह बस्ती निवासी झारखंड आंदोलनक़ारी स्व. देवमुनि महतो की 19 वीं पुण्य तिथि बुधवार को सादगीपूर्ण मनाई गई। केंदुआडीह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित अन्य राजनीतिक दल से जुड़े लोगों ने दिवंगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में निवर्तमान पार्षद देवाशीष पासवान,बमाले नेता हरि प्रसाद पप्पू,,जगदीश महतो, अशोक महतो, झामुमो नेता मनोज कुमार महतो, कैलाश महतो, बैद्यनाथ महतो, सोनाराम महतो, राजेन्द्र महतो, गंगाधर महतो, मनोज महतो, राधेश्याम महतो, सकरु महतो, बसंत महतो, विकास महतो, आनंद महतो, राजेश महतो, राजकुमार, माथुर महतो आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top