



पुण्यतिथि पर याद किए गए झारखंड आंदोलन के पुरोधा विनोद बाबू

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झारखंड आंदोलन के पुरोधा पूर्व सांसद स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर गुरुवार को बलियापुर स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत समाधि पर सर्वधर्म प्रार्थना के साथ हुआ। तत्पश्चाप स्वर्गीय विनोद बाबू के पोता अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, अधिवक्ता पुत्र चंद्रशेखर महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, विधायक चंद्रदेव महतो, डुमरी विधायक जयराम महतो, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, शंकर किशोर महतो, देवेंद्र नाथ महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, नलिन महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, उषा महतो, आनंद महिपाल, प्रहलाद महतो, महावीर महतो, किशोर कुमार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के युद्धेश्वर सिंह, हैदर अली, निर्मल रजवार, शैलेंद्र द्विवेदी, शैलेंद्र मंडल, कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र महतो, डॉ राकेश कुमार महतो, भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, बलदेव महतो, जगदीश रवानी, विद्युत चक्रवर्ती समेत सैकड़ो लोगों ने समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर विभिन्न दलों के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग रैली निकाल श्रद्धांजलि देने समाधि स्थल पर पहुंचे थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान विनोद मेला प्रांगण में विधायक चंद्रदेव महतो ने बीबीएम कॉलेज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कॉलेज द्वारा प्रकाशित पत्रिका का विमोचन किया।
कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने नृत्य गीत एवं नाटक का मंचन किया जो काफी आकर्षक रहा।

विनोद बाबू के बताए मार्ग पर चलकर ही विकास संभव: पूर्व विधायक आनंद
पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि विनोद बाबू ने शोषण जुल्म एवं अत्याचार के विरुद्ध आंदोलन चलाया था। झारखंड अलग राज्य के 25 साल बाद भी झारखंड में शोषण, जुल्म, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व्याप्त है। उन्होंने कहा कि विनोद बाबू के रास्ते पर चलकर ही झारखंड का विकास संभव है।

शोषण मुक्त राज्य की कल्पना अधूरा है: विधायक चंद्रदेव
सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा की विनोद बाबू ने शोषण मुक्त झारखंड की कल्पना की थी जो अभी भी अधूरा है। विनोद बाबू के सपनों का झारखंड के लिए शोषण, जुल्म एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बार फिर आंदोलन की जरूरत है।
विनोद बाबू के बताए रास्ते पर चलकर ही उत्थान संभव: विधायक जयराम
डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि विनोद बाबू के बताए रास्ते पर चलकर ही झारखंड का उत्थान संभव है।
सभी को साथ लेकर चलते थे विनोद बाबू: पूर्व मंत्री जलेश्वर
पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि विनोद कम्युनिस्ट विचारधारा के व्यक्ति थे। उनमें सभी को साथ लेकर चलने की शक्ति थी। उनके निधन के 34 साल बाद भी लोगों के दिल में उनका विचार कायम है। झारखंड को विकसित राज बनाने के लिए विनोद बाबू के विचारों पर चलने की जरूरत बताया।
विनोद बाबू के पुत्र अधिवक्ता चंद्रशेखर महतो ने कहा कि विनोद बाबू शोषण एवं अत्याचार के विरुद्ध लड़ाइयां लड़ी जो आज भी कायम है। विनोद बाबू के बताए मार्गो पर चलकर ही शोषण जुल्म को मिटाया जा सकता है।
विनोद बाबू के पोता अधिवक्ता राहुल कुमार महतो ने कहा कि झारखंड का विकास विनोद बाबू के विचारों पर चलकर ही संभव है।
इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शंकर किशोर महतो, शांतिराम महतो, मुखिया बी डी महतो, विजय महतो, प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र महतो आदि थे।

