Advertisements




पत्रकार को मातृशोक, शोक की लहर
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): नावागढ़ निवासी पत्रकार अनिल सिंह की मां शांति देवी का निधन (88 वर्ष) बुधवार को उनके पैतृक गांव अलीनगर में हो गया। उनके पति दिवंगत कृष्णानंद सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे। अलीनगर में
प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता सेनानी की विधवा के पार्थिव शरीर पर तिरंगा देकर उनका सम्मान किया गया। पत्रकार के मां के निधन पर कतरास-बाघमारा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े प्रतिनिधियों ने शोक प्रकट किया है।



