पति का सपना पूरा करने चुनावी मैदान में उतरीं अंजू कुमारी वार्ड 6 से दो फरवरी को भरेंगी पर्चा

Advertisements

पति का सपना पूरा करने चुनावी मैदान में उतरीं अंजू कुमारी

वार्ड 6 से दो फरवरी को भरेंगी पर्चा

 

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद):धनबाद नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 6 से जेएलकेएम नेता स्वर्गीय दीपक महतो की पत्नी अंजू कुमारी ने अपने पति के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए पार्षद पद हेतु नामांकन पत्र लिया है। बता दें कि दीपक महतो इस वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन एक जनवरी को बलियापुर में एक सड़़क हादसे में उनका दुखद निधन हो गया। पति के सहारे को खोने के बाद अंजू कुमारी ने हिम्मत नहीं हारी और 2 फरवरी को नामांकन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने भावुक होकर बताया कि वे अपने पति की समाजसेवा की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हैं। स्थानीय लोग अंजू के इस साहसी फैसले की सराहना कर रहे हैं। यह चुनाव अब केवल राजनीतिक मुकाबला न रहकर एक संघर्ष और संकल्प की कहानी बन गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top