Advertisements




पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति पहुंची देवघर, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने किया स्वागत
डीजे न्यूज, देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने मंगलवार को देवघर परिसदन में झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष सारठ विधायक उदय शंकर सिंह का स्वागत बुके भेंट कर किया। साथ ही समिति के सदस्य बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी एवं बोकारो विधायक श्वेता सिंह का भी आत्मीय स्वागत किया गया।
ज्ञात हो कि आज देवघर परिसदन के सभागार में झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संबंधित विभागों से आवश्यक जानकारी भी ली गई।

