Advertisements

























































प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार संवेदनशील : मथुरा
मुंबई से लौट रहे प्रवासी मजदूर के परिजनों को ₹50 हजार की सहायता, विधायक ने जताया शोक
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : विधानसभा में सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने श्रम, नियोजन विभाग धनबाद पहुंचकर मुंबई में कार्य से लौट रहे पूर्वी टुंडी प्रखंड के मोहलीडीह निवासी प्रवासी मज़दूर मोतीलाल टुडू के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने झारखंड सरकार की ओर से ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का मुआवजा उनके परिजनों को प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक महतो ने कहा कि सरकार हमेशा मजदूर वर्ग के साथ है और संकट की घड़ी में हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार संवेदनशील है।




