प्रवासी मजदूरों के सवाल पर विधानसभा में आवाज बुलंद करने की जरूरत : विनोद सिंह 

Advertisements

प्रवासी मजदूरों के सवाल पर विधानसभा में आवाज बुलंद करने की जरूरत : विनोद सिंह 

माले स्थाई कमेटी की बैठक में देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की बनाई गई रणनीति 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाकपा माले स्थाई कमेटी की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय पपरवाटांड में जिला सचिव अशोक पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व विधायक विनोद सिंह भी शामिल हुए। बैठक में कहा गया कि 9 जुलाई को मजदूरों के सवालों पर वाम दलों के ट्रेड यूनियन के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल में भाकपा माले का जिलेभर में बड़ा आंदोलन होगा। सभी प्रखंडों और जिला मुख्यालय में भी कार्यक्रम होगा। हड़ताल कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक में नेताओं ने रणनीति बनाई।

जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीति लगातार ला रही है। इसका भाकपा माले विरोध करती है। पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध करने की जरूरत है। प्रवासी मजदूरों के साथ लगातार ज्यादती हो रही है। इसको लेकर केंद्र सरकार को कानून बनाना होगा। झारखंड विधानसभा में इस विषय को लेकर आवाज बुलंद करने की जरूरत है। मजदूरों के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। मजदूर विरोधी कानून के विरोध में 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए पूरे जिले में व्यापक तैयारी करने की बात कही। बैठक में नुक्कड़ सभा, मशाल जुलूस सहित बड़ी गोलबंदी कर देशव्यापी हड़ताल व चक्का जाम कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्थाई कमेटी के परमेश्वर महतो, पूरण महतो, राजेश सिन्हा, मुस्तकीम अंसारी, जयंती चौधरी, मीना दास, सीताराम सिंह, क्यूम अंसारी, मनूवर हसन बंटी, रीतलाल वर्मा, भोला मंडल, लालमणि यादव, कन्हाई पाण्डेय, एपवा नेत्री जयंती चौधरी ने अपने-अपने विचार रखे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top