
प्रशिक्षण शिविर में महिला मुखियाओं को नारी सशक्तिकरण, स्वशासन में भागीदारी, विकास प्रक्रिया में भूमिका का दिया गया प्रशिक्षण
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
पंचायतों में महिला मुखियाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रमंडलीय पंचायत प्रशिक्षण संस्थान हजारीबाग में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिविर में बाघमारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के महिला मुखियाओं ने भाग लिया। पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान के तहत आयोजित शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को स्थानीय स्वशासन में सक्रिय भागीदारी, विकास प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया। प्रशिक्षकों ने अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया। साथ ही नेतृत्व विकास, नारी सशक्तिकरण सहित अन्य मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया।
शिविर में बाघमारा प्रखंड से मुखिया संघ के अध्यक्ष पिंकी देवी, कपुरिया मुखिया ममता देवी, कंचनपुर मुखिया यशोदा देवी, मालकेरा उत्तर मुखिया अंजना देवी, मुखिया सावित्री देवी, संध्या देवी, शिल्पी देवी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, बबिता देवी, लीला देवी, नंदनी कुमारी, नमिता देवी, संगीता घोषाल, जीरा देवी, ऊषा देवी, सावित्री कुमारी आदि मुखियाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।