प्रशासनिक अधिकारियों ने किया फाइलेरिया की गोली का सेवन

Advertisements

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया फाइलेरिया की गोली का सेवन
20 फरवरी तक 17.97 लाख से अधिक ने खाई फाइलेरिया की दवा

डीजे न्यूज, धनबाद: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से शुरू हुए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत गुरुवार तक जिले के 17 लाख 97 हजार 037 लोगों को गोली खिलाई ग ई। जिसमें बृहस्पतिवार को एक लाख 67 हजार 871 लोगों को गोली खिलाई गई। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 दिनों के अंदर 60% लोगों को गोली खिलाई गई है।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने गोली का सेवन किया। मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को गोविंदपुर में 136994, टुंडी 130587, बाघमारा 329234, तोपचांची में 93162, धनबाद 556472, झरिया 220894, बलियापुर 79030 एवं निरसा प्रखंड में 250664 लोगों को गोली खिलाई गई है।

वहीं उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने धनबाद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए छुटे हुए जिला वासियों से दवा प्रशासक को सहयोग करने और जरूर दवा लेने की अपील की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top