Advertisements


























































प्रशासनिक अधिकारी व कर्मियों ने संविधान दिवस पर ली शपथ

डीजे न्यूज, धनबाद: भारत के संविधान के लागू होने के 75वें वर्ष (प्लैटिनम जुबिली वर्ष) के अवसर पर बुधवार को धनबाद जिला में भी संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया।
समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी आदित्य रंजन जिला के पदाधिकारियों तथा कर्मियों के साथ भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया।
उपायुक्त ने संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सभी को सचेत और समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “भारतीय संविधान न केवल एक दस्तावेज है, अपितु यह हमारी लोकतांत्रिक परंपरा, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का जीवंत प्रतीक है। संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों को हमें अपने दैनिक कार्यों में आत्मसात करना चाहिए।”



