प्रमिला मेहरा झामुमो एवं समीर राज चौधरी कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी 

Advertisements

प्रमिला मेहरा झामुमो एवं समीर राज चौधरी कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी 

गिरिडीह नगर निगम चुनाव 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झामुमो ने प्रमिला मेहरा एवं कांग्रेस ने समीर राज चौधरी को गिरिडीह नगर निगम के मेयर चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है।

झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने गुरुवार को शहर के गोयनका धर्मशाला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा की है कि

मेयर पद पर प्रमिला मेहरा झामुमो की समर्थित प्रत्याशी होगी। झामुमो केंद्रीय नेतृत्व ने यह निर्देश दिया है।

संजय सिंह ने कहा कि नगर निगम के विभिन्न पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव दलगत आधार पर नहीं है पर मेयर पद के लिए कई दलों के समर्थित प्रत्याशी मैदान में है। इसी क्रम में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में प्रमिला मेहरा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक तन, मन और धन के साथ समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा को सहयोग करेगी। दलगत चुनाव नहीं रहने के कारण चुनाव आयोग की कई तकनीकी पाबंदिया है। इसे देखते हुए पार्टी चुनाव में समर्थित प्रत्याशी के लिए पार्टी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं झामुमो के ही पप्पू रजक द्वारा मेयर पद के लिए किए गए नामांकन के संदर्भ में कहा कि उनसे नाम वापस लेने का आग्रह किया जाएगा। नाम वापस नहीं लेने पर पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी इस पर निर्णय लेगी। मौके पर समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा, झामुमो के अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, सुमन सिन्हा, कृष्ण मुरारी शर्मा, राकेश कुमार रॉकी, अभय कुमार, दिलीप रजक, हरी मोहन कंधवे सहित कई लोग थे।

इधर गुरूवार को अलकापुरी में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि नगर निगम गिरिडीह से मेयर पद के लए समीर राज चौधरी कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं है। पार्टी के नेताओं ने डॉ समीर राज चौधरी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस पार्टी के सभी नेता इनका सहयोग करेंगे।

प्रदेश सचिव अजय सिन्हा मंटू ने कहा कि नगर निगम के पिछले चुनाव में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। इस बार पूरी मजबूती के साथ कांग्रेसी एकजुट होकर डॉ समीर राज चौधरी के साथ है और मेयर सीट पर समर्थित प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगे। मौके पर अशोक विश्वकर्मा, मदन लाल विश्वकर्मा, महमूद अली खान, साबिर अहमद खान सहित कई कांग्रेसी थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top