

प्रखंड व संकुल साधनसेवी का मानदेय रोकने का निर्देश
डीजे न्यूज, धनबाद: जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने मंगलवार को बलियापुर के विद्यालयों का दौरा किया। इसी क्रम में +2 उच्च विद्यालय बलियापुर में कई कमियां पाई गई। संकुल साधन सेवियों एवं प्रखंड साधन सेवियों द्वारा किए जाने वाले अनुश्रवण का अभिलेखिकरण हेतु पंजी तैयार नहीं किया गया था। विद्यालयोंं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कार्यक्रम के संचालन के लिए सभी संकुल साधन सेवी एवं प्रखंड साधन सेवी को विशेष तौर पर आदेश दिए गए हैं एवं इसका प्रशिक्षण भी दिया गया है । इसके बावजूद विद्यालय में इस तरह चूक पाई जा रही है जिससे जिला शिक्षा पदाधिकारी ने खेदजनक बताया। उन्होंने संबंधित प्रखंड के प्रखंड साधन सेवी एवं संकुल साधन सेवी से स्पष्टीकरण की मांग की है तथा तत्काल प्रभाव से मानदेय स्थगित करते हुए सुधार करने का निदेश दिया गया है। साथ ही सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को अपने क्षेत्र के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण अनुश्रवण करने के लिए निर्देश जारी किया। रेल की परीक्षा में भी अनुपस्थिति, साफ सफाई का अभाव आदि को एक प्रमुख कारण के तौर पर चिन्हित किया गया है। अनुपस्थिति रोकने के लिए प्रयास जैसे कार्यक्रम को बढ़ावा देने का निर्देश दिया।
