प्रखंड स्तरीय सोशल ऑडिट आयोजित
बलियापुर: प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को शिक्षा विभाग का प्रखंड स्तरीय सोशल ऑडिट का आयोजन किया गया। इस दौरान सोशल ऑडिट के मुद्दों पर चर्चा करते हुए त्रुटियों के समाधान का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी, डीपीआरओ मोहम्मद आलम, सांसद प्रतिनिधि विजय रवानी, विजय रजक आदि थे।