प्रकाश सहाय चौथी बार बने अध्यक्ष और चुन्नूकांत पांचवीं बार महासचिव 

Advertisements

प्रकाश सहाय चौथी बार बने अध्यक्ष और चुन्नूकांत पांचवीं बार महासचिव

 

विशाल आनंद, शिवेंद्र सिन्हा, अमित सिन्हा, सुभोनिल सामंता व दिनेश राणा भी जीते

 

गिरिडीह जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम जारी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम शनिवार देर शाम घोषित हो गया है। वरीय अधिवक्ता प्रकाश सहाय जहां अध्यक्ष पद पर चौथी बार विजय घोषित हुए, वहीं लगातार पांचवीं बार महासचिव पद पर अधिवक्ता चुन्नूकांत को जीत हासिल हुई है। उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता विशाल आनंद (विक्की ), संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर अधिवक्ता शिवेंद्र सिन्हा (गब्बू), कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर सुभोनिल सामंता ने जीत हासिल की है जबकि सहायक कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार राणा ने जीत हासिल की है। जीत हासिल करने के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की ओर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सभी अधिवक्ताओं का आभार प्रकट किया। कहा कि जिस विश्वास से अधिवक्ता साथियों ने इतनी शानदार जीत दिलाने का काम किया है, निश्चित रुप से उनके विश्वास पर खरा उतरने के साथ अधिवक्ताओं के हित में ओर भी विकास के कार्य किये जायेंगे।

 

किसे मिला कितना वोट

अध्यक्ष : प्रकाश सहाय – 497, सुखदेव भाष्कर, 222 ओर मो. सहनवाज को 17 वोट मिले. वंही महासचिव पद पर चुन्नूकांत को 351, दशरथ प्रसाद को 247, अजय सिन्हा (मंटू ) को 121 ओर उमेश चंद्र त्रिवेदी को मात्र 18 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विशाल आनंद को 390 और बालगोविन्द साहू को 329 वोट मिले। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर शिवेंद्र कुमार सिन्हा (गब्बू ) को 269, मनोज कुमार यादव को 267, पंचानंद मुनी को 123 ओर मो. शेर अली अंसारी ( गब्बर ) को 78 वोट मिले। संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर सुभोनिल सांमता को 324, शिव कुमार गुप्ता को 226 ओर ज्योतिष कुमार सिन्हा को 186 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिन्हा 378, तुसली प्रसाद महतो को 254 ओर मीरा कुमारी को 90 वोट मिले जबकि सहायक कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार राणा को 387, चंदन कुमार सिन्हा को 314 ओर धीरज कुमार सिन्हा को 33 वोट मिले।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top