Advertisements

प्रजन्य बीएड कॉलेज बलियापुर में पौधरोपण
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
प्रजन्य बीएड कॉलेज बलियापुर के परिसर में रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधे लगाए ग ए। मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री तारा देवी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए हर व्यक्ति को पौध लगाने की जरूरत है। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता संतलाल प्रमाणिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी, कुमार महतो, शैलेश मिश्रा, शैलेन मंडल, विरंची सिंह, सीताराम महतो, नारायण महतो आदि थे।