Advertisements




प्रजन्य बीएड कालेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में सोमवार को रंगों का त्यौहार होली के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज की सचिव भाजपा नेत्री तारा देवी ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, निर्देशक राम सरोज यादव, डॉक्टर निशि महतो के अलावा कॉलेज की शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
रंगोली प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इधर झारखंड एकेडमिक स्कूल कर्माटांड़, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ी समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।




