
प्रजापति समाज ने लगाया शिविर, 35 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान
बीपीएचओ झारखंड प्रदेश इकाई का 12वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, चीरा चास में खुला प्रदेश कार्यालय
डीजे न्यूज, बोकारो : भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन (रजिस्टर्ड) की झारखंड प्रदेश इकाई ने अपना 12वां स्थापना दिवस गुरुवार को चीरा चास में बहुत ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रदेश इकाई ने वहां प्रदेश कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन
स्थापना दिवस के अवसर पर एक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया, जिसमें करीब 35 से अधिक युवाओं एवं युवतियों ने सहर्ष ब्लड डोनेट किया। केएम मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की टीम ने पूरे ब्लड कलेक्शन का काम किया।
कार्यालय उद्घाटन और सम्मान समारोह
प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश कुमार, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता प्रजापति, देवघर से आए हुए वरिष्ठ समाजसेवी व कांग्रेस नेता अवधेश कुमार प्रजापति, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति एवं वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी व लेखक हरे राम पंडित ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए हुए अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सम्मानित व्यक्तियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
महिला सशक्तिकरण पर जोर
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता प्रजापति ने महिलाओं को सक्रिय होने के लिए आह्वान किया और उनके नेतृत्व में महिलाओं की बहुत बड़ी संख्या ने बीपीएचओ की आजीवन सदस्यता ली।
सभा को सफल बनाने वालों में धनबाद के जिला अध्यक्ष बृंदावन कुमार, संरक्षक महादेव कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अजीत कुमार, सुमन कुमार महतो, राहुल कुमार प्रजापति, कुश कुमार प्रजापति, गुलाब किशोर, उपेन्द्र कुमार महतो, संजय कुमार प्रजापति, अंजु कुमारी, रिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी की अहम भूमिका रही।