Advertisements
प्रगति पथ यात्रा के दौरान गिनाईं उपलब्धियां
डीजे न्यूज, धनबाद: सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से धनबाद महानगर भाजपा की ओर से सोमवार को प्रगति पथ यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सांसद ढुलू महतो उपस्थित रहे। गया पुल चौड़ीकरण, आइएसएम को आइआइटी का दर्जा मिलना और बहुप्रतिक्षित रेडियो स्टेशन आदि उपलब्धियां गिनाई गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री कार्यक्रम संयोजक रुपेश सिन्हा , महामंत्री मानस प्रसून, सुप्रभात सिन्हा, मंडल अध्यक्ष सनी रवानी , राजा राम दत्ता, बसंती देवी, हुलास दास, इंदु भूषण कुशवाहा, नितिन भट, संजय झा, रमा सिन्हा, राणा सिंह, रिंकू सिन्हा, सुरेंद्र यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।