
परघा के टिंकू कुमार महतो बने नौसेना के जवान, गांव में हर्ष
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद : क्षेत्र के नया टोला निवासी उमेश महतो और नियति देवी के पुत्र टिंकू कुमार महतो के भारतीय नौसेना में भर्ती होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। टिंकू कुमार ने 7 मार्च 2025 को विशाखापट्टनम में अपनी सेवा शुरू की।
टिंकू ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय नौसेना में भर्ती होकर गांव का नाम रोशन किया है। उनके नौसेना में शामिल होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई। गांव के भाकपा (माले) के युवा नेता और पूर्व मुखिया संतोष रवानी, अधिवक्ता निताई रवानी और प्रोफेसर सुरेश प्रसाद महतो ने टिंकू को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गांव के लोगों ने टिंकू की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया और कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि यहां का युवा देश की सेवा के लिए नौसेना में शामिल हुआ है।