परीक्षा शुल्क अधिक लेने पर होगी कार्रवाई : डीईओ वसीम अहमद 

Advertisements

परीक्षा शुल्क अधिक लेने पर होगी कार्रवाई : डीईओ वसीम अहमद 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 

वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के फॉर्म शुल्क को लेकर विद्यार्थियों से निर्धारित राशि से अधिक वसूली किए जाने की शिकायतों पर जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद ने गंभीर रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीईओ ने सभी विद्यालय प्रधानों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि परिषद द्वारा तय शुल्क की जानकारी विद्यालय परिसर में प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए। साथ ही प्रदर्शन स्थल की फोटो रिपोर्ट कार्यालय को अविलंब भेजी जाए।

श्री अहमद ने कहा कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली जाती है और साक्ष्य के साथ शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित विद्यालय प्रधान व कर्मियों पर कार्रवाई तय है। शुल्क सम्बंधित शिकायतों के लिए विद्यार्थी निम्न WhatsApp नंबरों पर प्रमाण सहित अपनी बात दर्ज करा सकते हैं—

1. रितेश कुमार (लिपिक) — 8603279490

2. ओम प्रकाश (लिपिक) — 9431337309

3. चन्द्रगुप्त प्रसाद शर्मा — 8271708606

ऑनलाइन फॉर्म भरने हेतु परिषद द्वारा ₹30 ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित है। यह शुल्क चालान में सम्मिलित नहीं रहेगा तथा संस्थान इसे नियम अनुसार अलग से ले सकेंगे।

विद्यालयों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि छात्रों से अतिरिक्त रकम की वसूली पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top