

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बुधवार को साहु धर्मशाला में भाजयुमो लगाएगा रक्तदान शिविर
डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गिरिडीह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा – रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता फैलाना है।
रक्तदान शिविर का आयोजन 17 सितंबर को प्रातः 10 बजे से साहू धर्मशाला (मधुवन वेजिस के सामने), गिरिडीह में किया जाएगा। भाजयुमो ने भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस सामाजिक एवं मानवीय कार्य को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि रक्तदान महादान है और इस महापुण्य के कार्य में सभी को भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने और दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान किया।
