प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को भव्य बनाने को भाजपा ने लगाया जोर

Advertisements

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को भव्य बनाने को भाजपा ने लगाया जोर

डीजे न्यूज, धनबाद: भूली मंडल भाजपा की बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में अटल स्मृति पार्क में हुई। आगामी 25 जनवरी को टाउन हॉल, धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आगमन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भूली मंडल से अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु रणनीति तैयार की गई।
सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 25 जनवरी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि
भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बनता है, स्वयं दीवार लेखन करने वाला कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पद तक पहुंचता है और एक बूथ अध्यक्ष आदित्य साहू झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनता है।
उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सशक्त संगठनात्मक संरचना और आंतरिक लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण है।

जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की असली ताकत मंडल स्तर के कार्यकर्ता हैं। भूली मंडल द्वारा किया गया यह आत्मीय स्वागत पूरे संगठन में नई ऊर्जा का संचार करता है। आगामी 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का धनबाद आगमन संगठन के लिए ऐतिहासिक अवसर है, जिसमें भूली मंडल की सक्रिय एवं रिकॉर्ड भागीदारी संगठन की मजबूती को दर्शाएगी।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा और अनुशासन पर आधारित संगठन है। अटल स्मृति पार्क जैसे प्रेरणास्थल पर आयोजित यह बैठक संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का आगमन कार्यकर्ताओं में नया जोश और दिशा देगा, जिसके लिए सभी को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए।
जिला मंत्री पंकज सिन्हा ने कहा कि भूली मंडल संगठनात्मक दृष्टि से सदैव अग्रणी रहा है। 25 जनवरी का कार्यक्रम केवल स्वागत नहीं, बल्कि भाजपा की शक्ति, अनुशासन और जनसमर्थन का प्रदर्शन होगा।
मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।   संचालन महामंत्री बबलू सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन इंद्रकांत झा ने किया। चंद्रशेखर सिंह, नरेंद्र त्रिवेदी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, उचित महतो ,सुमन सिंह, सूरज पासवान, श्रीनिवास सिंह, अशोक यादव, अशोक गुप्ता, रंजीत सिंह बिल्लू, प्रयाग रविदास, विष्णु सिंह, सखीचंद महतो, कुणाल रंजन, प्राची विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top