Advertisements


प्रदीप वर्मा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भागलपुर, कोशी और पूर्णिया के प्रभारी बनाए गए
डीजे न्यूज, भागलपुर : झारखंड से राज्यसभा सदस्य एवं झारखंड भाजपा के महामंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भागलपुर, कोशी और पूर्णिया के भाजपा प्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह मिथिला एवं तिरहुत के, अरविंद मेनन चंपारण एवं सारण, रितुराज सिन्हा मगध एवं शाहबाद तथा असीम गोयल पटना, मुंगेर, बेगुसराय एवं नालंदा के भाजपा प्रभारी बनाए गए हैं। यह जानकारी बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसकी जानकारी उन्हें दी है।
