Advertisements




प्रार्थना सभा व भंडारा के साथ मासिक सत्संग संपन्न

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सत्संग केंद्र मोदीडीह में रविवार को मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के पश्चात ग्रंथ पाठ, भक्तिमूलक गान, श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के जीवनी पर व्याख्यान तथा भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संपन्न करने में नारायण चंद्र महतो, दिलीप गोप, अनूप कुमार पांडे, सीएल महतो, विनोद महतो, नवीन चंद्र महतो आदि का योगदान रहा।



