प्राकृतिक खेती की तकनीक से अवगत हुए किसान

Advertisements

प्राकृतिक खेती की तकनीक से अवगत हुए किसान

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को प्रधानमंत्री किसान योजना की 21वीं किस्त निर्गत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, धनबाद जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर समेत सैकड़ो किसान मौजूद थे। जिसमें महिला कृषकों की संख्या काफी थी। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में विस्तार ढंग से बताया। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती, पर्यावरण के अनुकूल तकनीकी तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तार ढंग से बताया। मौके पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर नवीन कुमार, डॉक्टर आदर्श कुमार, डॉक्टर नंदन कुमारी, रमन कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, प्रगतिशील कृषक गिरधारी महतो, नीलकंठ गोराय, कालाचंद महतो, कार्तिक चंद्र देव आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top