पोस्टर फाड़ने की घटनाओं से गरमाया चुनावी माहौल, मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थकों में रोष

Advertisements

पोस्टर फाड़ने की घटनाओं से गरमाया चुनावी माहौल, मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थकों में रोष

डीजे न्यूज, धनबाद:धनबाद नगर निगम चुनाव के बीच मेयर प्रत्याशी एवं झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के पोस्टर लगातार फाड़े जाने की घटनाओं ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में देर रात उनके प्रचार पोस्टरों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आ रही थीं।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सिलसिला एक-दो दिन का नहीं, बल्कि लगातार कई दिनों से चल रहा था। पहले इसे सामान्य शरारत मानकर नजरअंदाज किया गया, लेकिन जब घटनाएं बढ़ने लगीं और एक मामले में पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, तब मामला गंभीर हो गया।

समर्थकों का आरोप है कि बढ़ती जनसमर्थन और कोयलांचल क्षेत्र में संजीव सिंह की लोकप्रियता से घबराकर विरोधी इस तरह की हरकतों पर उतर आए हैं। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक चुनाव में मुकाबला मुद्दों और विकास कार्यों पर होना चाहिए, न कि पोस्टर फाड़ने जैसी ओछी गतिविधियों के माध्यम से।

इस संबंध में संजीव सिंह ने संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते हैं और जनता की ताकत पर भरोसा है। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे किसी भी उकसावे में न आएं और शांतिपूर्वक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें।

फिलहाल संबंधित क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की जा रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है और मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top