पूर्वी टुंडी में खलिहान में लगी आग, हजारों रूपये की धान राख

Advertisements

पूर्वी टुंडी में खलिहान में लगी आग, हजारों रूपये की धान राख
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : रुपन पंचायत अन्तर्गत तालबोहाल गांव में देर रात खलिहान में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की धान और बिचाली जलकर राख हो गई। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव के किसान वकील हेम्ब्रम तथा पास में स्थित सुबोध हेम्ब्रम के खलिहान में अचानक आग लग गई। खलिहान में सूखी बिचाली और धान रखी होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास सो रहे ग्रामीणों ने हो-हल्ला सुनकर तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
रात का समय होने से न तो फायर ब्रिगेड पहुंच सकी और न ही पानी टैंकर की व्यवस्था हो पाई। दर्जनों महिला-पुरुष देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना से किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top