पूर्वी टुंडी में भाजपा ने किया ममता बनर्जी का पुतला दहन

Advertisements

पूर्वी टुंडी में भाजपा ने किया ममता बनर्जी का पुतला दहन

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : 

पूर्वी टुंडी प्रखंड के पालोबेड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपने आक्रोश का इजहार किया और ममता बनर्जी से अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष समीर साव, जिला उपाध्यक्ष शंकर चंद्र दा, मंडल अध्यक्ष भीमलाल महतो सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। उनका कहना था कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का सम्मान करना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है, और ममता बनर्जी की टिप्पणी से राष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुंची है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top