पूर्वी टुंडी में आजीविका महिला संकुल संगठनों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Advertisements

पूर्वी टुंडी में आजीविका महिला संकुल संगठनों ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : प्रखंड क्षेत्र के लटानी, मोहलीडीह और मैरानवाटांड आजीविका महिला संकुल संगठनों की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय स्थित जेएसएलपीएस सभागार कक्ष में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।

केक काटकर कार्यक्रम की हुई शुरुआत

महिला सदस्यों ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर जेएसएलपीएस के प्रखंड एडमिन जितेन कुमार दास ने महिलाओं को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि शिक्षा ही वह मूल मंत्र है, जिससे महिलाएँ अपने हक और अधिकार की पहचान कर सकती हैं।

माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर प्रकाश

दास ने माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्त्री शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण है।

महिला सशक्तिकरण को मिला समर्थन

समारोह में उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार साझा करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता जताई। वक्ताओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कई महिलाएं और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बबीता मंडल, रीना देवी, सुधा देवी, सत्यभामा पांडेय, पान सुखी हेम्ब्रम, रीता देवी, लखि देवी, लक्ष्मी देवी, अनुराधा कुमारी समेत जेएसएलपीएस के कई सहयोगी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top