पूर्वी टुंडी के वरिष्ठ भाजपा नेता भोलानाथ दत्ता नहीं रहे

Advertisements

पूर्वी टुंडी के वरिष्ठ भाजपा नेता भोलानाथ दत्ता नहीं रहे

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड के रूपन पंचायत अंतर्गत पिपराटांड़ निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता भोलानाथ दत्ता का रविवार देर रात इलाज के दौरान जालान अस्पताल में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे।

 

सांस लेने में तकलीफ के बाद कराया गया था भर्ती

 

भोलानाथ दत्ता के पुत्र मदन दत्ता ने बताया कि शनिवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अचानक हृदयगति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।

 

भाजपा नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना

 

उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा, प्रखंड भाजपा नेता गणेश दां सहित कई प्रखंड एवं जिला स्तरीय भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

भोलानाथ दत्ता की सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान थी। उनके निधन को भाजपा नेताओं ने अपूरणीय क्षति बताया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top