पूर्वी टुंडी के सुदंर पहाड़ी में भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमत महायज्ञ शुरू 

Advertisements

पूर्वी टुंडी के सुदंर पहाड़ी में भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमत महायज्ञ शुरू

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : चुरुरिया पंचायत अंतर्गत सुदंर पहाड़ी गांव में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 हनुमत महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 151 महिलाओं और कन्याओं ने बराकर नदी से पवित्र जल भरकर गाजे-बाजे और जयकारों के साथ पैदल यात्रा करते हुए यज्ञ मंडप तक पहुंचीं।

इस दौरान हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु हाथों में भगवा झंडा लिए भक्ति भाव से जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गांव में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया।

आयोजकों ने बताया कि पांच दिवसीय हनुमत महायज्ञ का समापन 28 मार्च को हवन, पूजा-पाठ एवं भंडारा के साथ किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कलश यात्रा के दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता समीर साव, शंकर चन्द्र दां, गिरिधारी महतो, काजल कुमार, सोनाराम महतो, मुकेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिन्हा ,मनोज रवानी, अनिल रवानी, निवास कुमार, श्रीकांत श्रीवास्तव, दुर्योधन कुम्हार, मनोज साव, राकेश रवानी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top