


पूर्वी झरिया क्षेत्र में सेवानिवृत्ति पर 13 कर्मियों को दी ससम्मान विदाई 
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : पूर्वी झरिया क्षेत्र के विभिन्न इकाइयों से सेवानिवृत्त हुए 13 कर्मियों के सम्मान में पूर्वी झरिया क्षेत्रीय कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवर महाप्रबंधक सुशील कुमार, परियोजना पदाधिकारी अमलाबाद कामता प्रसाद, क्षेत्रीय प्रबंधक भू संपदा विनोद लाल, क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन सुधांशु महाजन, उप प्रबंधक मानव संसाधन संतोष कुमार, उप प्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक कुमार एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को ट्रॉली बैग, मिष्ठान एवं सेवानिवृत्त प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कर्मियों के लंबे सेवाकाल और उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



