


पूर्व विधायक संजीव सिंह पूरी तरह स्वस्थ,
क्षेत्र में जल्द नजर आएंगे
डीजे न्यूज, धनबाद: बीते दिनों पूर्व विधायक संजीव सिंह के पूरी तरह स्वस्थ होकर धनबाद लौटने पर लाखों प्रशंसकों, समर्थकों और युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था।
वेलकम बैक किंग ऑफ कोयलांचल, द बॉस इज बैक जैसे बैनरों और पोस्टर्स से पूरा धनबाद सजाया गया था। आतिशबाजी की गई। फूलों की वर्षा और आरती समेत कोयलांचल के विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। पूर्व विधायक संजीव सिंह जबसे धनबाद पहुंचे है लगातार लोगों का अपने प्रिय नेता को मिलने देखने पहुंच रहे है। पूर्व विधायक भी अपने हर एक बड़े बुजुर्ग, कार्यकर्ता , समर्थक , युवा साथियों से मिल रहे हैं। पूर्व विधायक ने बहुत जल्द फील्ड पर नजर आने का भी भरोसा दिलाया है। लोगो का जनसमर्थन यह साफ तौर तय कर रहा है कि कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व विधायक के लिए लोगों के दिलों में प्यार और विश्वास बढ़ता ही जा रहा है। वही झरिया विधायक रागिनी सिंह भी अपने क्षेत्र में लगातार सुधार और सुविधा हेतु प्रयासरत हैं। आने वाले समय में सिंह मेंशन की ताकत और बढ़ने का अनुमान है, जो पूरे कोयलांचल का राजनीतिक भविष्य तय करेगा।
