पूर्व विधायक संजीव ने मेयर पद के लिए किया नामांकन

Advertisements

पूर्व विधायक संजीव ने मेयर पद के लिए किया नामांकन

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव में बुधवार को झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने महापौर (मेयर) पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उल्लेखनीय है कि संजीव सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों का स्नेह, विश्वास और समर्थन उनके लिए अपार ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने धनबाद शहर एवं नगर निगम क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि उन्हें एक अवसर मिले और वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ महापौर के रूप में धनबाद शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर सकें।
संजीव सिंह ने कहा कि उनका संकल्प धनबाद को एक स्वच्छ, सुरक्षित, सशक्त एवं विकसित शहर बनाना है, जहाँ प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएँ, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य प्राप्त हो।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top