



पूर्व विधायक राज पालिवार ने किया डॉ शैलेंद्र चौधरी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : शुक्रवार को महिला कॉलेज के समीप नगर निगम चुनाव के तहत भाजपा समर्थित महापौर पद के प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र कुमार चौधरी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हुआ। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं मधुपुर के पूर्व विधायक राज पालिवार ने किया।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय, मुकेश जालान, महादेव दुबे, संजय सिंह, सौरव सिंह, सुभाष सिन्हा, अजय पाठक, शालिनी वैश्यकर सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह चुनाव कार्यालय आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियान का प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां से चुनाव अभियान को नई दिशा और गति मिलेगी तथा कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जनता के बीच पहुंचेंगे।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने और चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।




