पूर्व विधायक आनंद महतो बोले शिबू का जाना शोषित एवं दलितों का आवाज के चले जाना है

Advertisements

पूर्व विधायक आनंद महतो बोले शिबू का जाना शोषित एवं दलितों का आवाज के चले जाना है

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बलियापुर में शोक की लहर है।

अलग झारखंड राज्य की लड़ाई में साथ-साथ रहे भाकपा माले के पॉलित ब्यूरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू का जाना शोषित एवं दलितों का आवाज के चले जाना है।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन केवल आदिवासियों के नेता नहीं बल्कि तमाम दलित पीड़ित एवं शोषितों के नेता थे।

विधायक चंद्रदेव महतो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु जी के निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना असंभव है।

शोक व्यक्त करने वालों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता जग्गू महतो, महावीर महतो, समीर मुर्मू, ईश्वर मरांडी, नुनुलाल हेंब्रम, मो मुश्ताक आलम, हैदर अली, निर्मल रजवार,, मो सलीम अब्दुल कादिर, भाकपा माले के गणेश महतो, संतोष रवानी, सीपीआईएम के संतोष महतो, कांग्रेस के ईदु अंसारी, सुरेश रवानी, श्याम लाल महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, अल्पना मुखर्जी, संतलाल प्रमाणिक, घनश्याम ग्रोवर, विश्वजीत मुखर्जी, आशीष मुखर्जी शामिल हैं।

छाताटाड पंचायत स्थित खितूडीह बट वृक्ष के समक्ष सोनोत संथाल समाज की शोक सभा में  दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी ग ई।मालूम हो कि कभी पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन इसी खितूडीह स्थित बट वृक्ष के समक्ष समाज के लोगों के साथ बैठक आयोजित किया करते थे।

शोक सभा में अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, अधिवक्ता सोहन सोरेन, नुनुलाल टुडू, महालाल हेंब्रम, सोनाराम मुर्मू, शंभू टुडू, आदि थे।

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं की शोक सभा हुई। वहीं बलियापुर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी कर्मचारी एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top