
पूर्व सीएम शिबू के निधन पर भाजपा जिला कमेटी ने जताया गहरा शोक, महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण बोले, जनजातीय समाज के अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए दिशोम गुरु ने जीवन भर संघर्ष किया
डीजे न्यूज, धनबाद;
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर कमेटी ने गहरा दुख प्रकट किया है।
पार्टी के महानगर के जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा किदिशोम गुरु ने जनजातीय समाज के अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए जीवन भर संघर्ष किया। गुरु जी का जाना बिहार और खासकर झारखंड के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस क्षति की पूर्ति नहीं की जा सकती है।
जिला महामंत्री मानस प्रसून व धनेश्वर महतो एवं जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा ने कहा कि हम गुरु जी के संघर्षमय जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त करते है।
जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा, महेश पासवान, शेखर सिंह एवं विष्णु त्रिपाठी ने कहा कि शिबू सोरेन आदिवासी, दलित एवं वंचित वर्गों की आवाज थे।बउनका योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणादायक रहेगा।
शोक प्रकट करने वालों में ध्रुभ हरि, अजय निषाद, राजकिशोर जैना, नरेंद्र त्रिवेदी, प्रियंका देवी, प्रदीप मंडल,अभिमन्यु कुमार, रीता यादव, योगेंद्र यादव, नित्यानंद मंडल, पुरुषोत्तम रंजन, अनिल सिन्हा, उचित महतो आदि थे।